{"_id":"69bce808aad864e74b0dd8bb","slug":"video-video-acanaka-brasha-sa-thana-ma-chhaya-athhara-bhaga-sarasa-ka-fasal-sa-kasana-parashana-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अचानक बारिश से दिन में छाया अंधेरा, भीगी सरसों की फसल से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अचानक बारिश से दिन में छाया अंधेरा, भीगी सरसों की फसल से किसान परेशान
गोंडा। शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब नौ बजे तक मौसम साफ था और लोग अपने रोजमर्रा के काम में लगे थे, लेकिन करीब दस बजे काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज हुई कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया और कई जगह लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।
ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ा। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोहंगपुर पूरे पंडित गांव के पवन, अशोक और संजय ने बताया कि एक दिन पहले ही सरसों की फसल की कटाई कराई गई थी और फसल खेत में ही पड़ी थी, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई।
अशोक ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी वह सरसों की पकी फसल की कटाई कर रहे थे, तभी तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश के कारण खेत में कटी और खड़ी दोनों फसल को नुकसान होने की आशंका है।
किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की कटाई चल रही है, ऐसे में बारिश से फसल भीगने पर दाना खराब होने का डर है। अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।