{"_id":"6a840c72a0061ac8570d820b","slug":"video-the-water-level-in-chandauli-is-rising-at-a-rate-of-three-centimeters-per-hour-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंदौली में तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जलस्तर;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में तीन सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जलस्तर;video
चंदौली में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले 24 घंटे में जल स्तर 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ी है। सोमवार को गंगा चेतावनी बिंदु से 4.28 मीटर नीचे रहीं। जल स्तर में तेजी से हो रही बढ़ोतरी के कारण तटवर्ती इलाके के लोगों में भय का माहौल है। पिछले चार दिनों से गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार की शाम चार बजे तक जल स्तर 65.98 रहा। इसके पहले रविवार की शाम चार बजे तक जल स्तर 65.30 दर्ज किया गया था। वहीं इसके पहले शुक्रवार को 63.56 मीटर जल स्तर रहा। इस तरह देखा जाए तो चार दिनों में गंगा का जल स्तर 2.42 मीटर तक बढ़ा है। वहीं पिछले चौबीस घंटे में लगभग 3 सेमी प्रति घंटे के हिसाब से 69 सेमी जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है। जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि का असर तटवर्ती इलाकों में दिखने लगा है। नियामताबाद के बाद पड़ाव, कुंडा खुर्द, कुंडा कला, चहनिया के भूपौली, डेरवा, बलुआ, मारूफपुर, विजय पुरा, गणेश पुरा, सहेपुरा, नादी निधौरा के साथ धानापुर विकास खंड के विभिन्न गांवों में घाट की सीढि़यों तक पानी पहुंच गया है। वहीं सिवान के पास पानी पहुंचने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में गंगा के तटवर्ती इलाकों में 10.60 मिमी बारिश हुई है। ऐसे में अभी जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर है। वहीं 71.262 मीटर पर खतरे का निशान है। वहीं 09 सितंबर 1978 को आई बाढ़ के दौरान गंगा का जल स्तर सर्वाधिक 73.901 मीटर तक पहुंच गया था। इस तरह वर्तमान में जिले में गंगा चेतावनी बिंदु से 4.28 मीटर नीचे हैं। टांडाकला संवाददाता के अनुसार गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी है। पूर्व में बाढ़ आने के दौरान पुरा विजयी, पुरागणेश, चकरा, नादी, पकड़ी गांवों के मार्गों पर चौतरफा पानी लगने से लोगों को आवागमन करने के दौरान भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। वहीं गंगा तटवर्ती गांव भूपौली, डेरवा, महड़ौरा, कांवर , पकड़ी, महुअरिया, विशुपुर , महुआरी खास , सराय , बलुआ , डेरवा कला, महुअर कला, हरधन जुड़ा, गंगापुर, चकरा, हरधन जुड़ा, सोनबरसा, टांडाकला, महमदपुर, सरौली, तीरगावां, हसनपुर, बड़गांवा, नादी निधौरा , सहेपुर, मुकुंदपुर, नौदर आदि गंगा के किनारे खेतों में रोपी गई सब्जियां, ज्वार, बाजरा आदि डूब गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।