{"_id":"69bd3d47843b9aa2cb01218a","slug":"video-meerut-hastinapur-awareness-on-women-safety-highlighted-at-nss-camp-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हस्तिनापुर में आयोजित एनएसएस शिविर में दिया गयाउममतनज महिला सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हस्तिनापुर में आयोजित एनएसएस शिविर में दिया गयाउममतनज महिला सुरक्षा पर जागरूकता का संदेश
हस्तिनापुर के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय रात्रि विशेष शिविर के पांचवें दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई। दिनभर चले कार्यक्रमों में स्वयंसेवियों ने अनुशासन और सक्रिय सहभागिता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी ओमपाल सिंह पंवार उपस्थित रहे। उन्होंने “महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका” विषय पर छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और आपात स्थिति में बिना झिझक पुलिस से मदद लेनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रो. अनिल पवार ने शिविर में हो रहे रचनात्मक कार्यों की सराहना की और स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।
सायंकालीन सत्र में देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।