Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
10,000 devotees paid obeisance at the Chintpurni Temple, while the Deputy Commissioner offered oblations during the Havan-Yajna
{"_id":"69bd7aa87b4002bcd000b28a","slug":"video-10000-devotees-paid-obeisance-at-the-chintpurni-temple-while-the-deputy-commissioner-offered-oblations-during-the-havan-yajna-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: चिंतपूर्णी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया, डीसी ने हवन-यज्ञ में डालीं आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: चिंतपूर्णी मंदिर में 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया, डीसी ने हवन-यज्ञ में डालीं आहुतियां
माता चिंतपूर्णी मंदिर में दूसरे नवरात्र पर 10 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दूसरे मेले पर भी श्रद्धालुओं की लाइनें नदारद रहीं। इस दौरान मंदिर आयुक्त जतिन लाल ने भी माता चिंतपूर्णी मंदिर में हाजिरी भरी। इस दौरान उन्होंने हवन-यज्ञ करके आहुतियां डालीं और श्रद्धालुओं को चैत्र नवरात्र मेले की बधाई दी। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र मेले पर मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा से मंदिर में हाजिरी भर रहे हैं । इस दौरान उनके साथ मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर और एसीएफ राजेंद्र कटोच भी मौजूद रहे। आने वाले दिनों में भीड़ रहने पर उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतारें नजर नहीं आईं, जिससे भक्तों को बेहद सुविधाजनक तरीके से कुछ ही मिनटों में माता रानी के दर्शन करने का अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।