{"_id":"6acca1e71427921a800c9bfc","slug":"video-himachal-silambam-players-win-17-gold-5-silver-amritsar-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के सिलंबम खिलाड़ियों ने जीते 17 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल, नॉर्थ जोन में प्रदेश दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के सिलंबम खिलाड़ियों ने जीते 17 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल, नॉर्थ जोन में प्रदेश दूसरे स्थान पर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:31 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सिलंबम खिलाड़ियों ने अमृतसर में आयोजित नॉर्थ जोन स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। 10 और 11 अक्तूबर 2026 को आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वुमेंस लीग-2026 और फर्स्ट नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप-2026 में प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुल 17 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल अपने नाम किए।
दोनों प्रतियोगिताओं में हिमाचल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
अस्मिता खेलो इंडिया नॉर्थ जोन वुमेंस लीग में हिमाचल प्रदेश की आठ महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल किए।
वहीं, फर्स्ट नॉर्थ जोन नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश के 14 पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरुष खिलाड़ियों ने 11 गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीतकर टीम की पदक संख्या में अहम योगदान दिया।
प्रतियोगिताओं में नॉर्थ जोन के पांच राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओवरऑल चैंपियनशिप में राजस्थान ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर रही।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में सिलंबम खेल को बढ़ावा मिलने और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।
प्रतियोगिता में विधायक डॉ. अजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हिमाचल प्रदेश की टीम के मैनेजर अमरचंद और कोच रोमा ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
हिमाचल प्रदेश सिलंबम एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पंकज कुमार ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण से सिलंबम खेल को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रदेश के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
एसोसिएशन की अध्यक्ष संतोषी शर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर और कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।