{"_id":"69bd7d90252c7848b50e88ea","slug":"video-entrepreneurs-troubled-by-rising-png-prices-and-repeated-bills-in-faridabad-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: पीएनजी के दाम बढ़े, बार-बार बिल से उद्यमी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: पीएनजी के दाम बढ़े, बार-बार बिल से उद्यमी परेशान
फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के बढ़ते दाम और बार-बार बिल जारी होने से उद्यमियों की परेशानी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि अब उन्हें लगभग हर दो दिन बाद पीएनजी का बिल मिल रहा है। उद्यमियों के मुताबिक पहले 15 दिन का एकमुश्त बिल जारी किया जाता था उसे जमा करने के लिए करीब 10 का समय मिलता था।
उद्यमियों का कहना है कि इस नई व्यवस्था से उन्हें भुगतान करने के लिए धनराशि का इंतजाम करने में कठिनाई हो रही है। पहले निर्धारित अवधि में बिल आने से भुगतान की योजना बनाना आसान होता था, लेकिन अब बार-बार बिल आने से उद्योग संचालकों को बार-बार भुगतान करना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
उद्यमियों का कहना है कि पहले बिल 15 दिन में आता था, वहीं गैस के दाम भी नहीं बढ़े थे, लेकिन मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध के कारण पीएनजी के दाम भी बढ़ चुके हैं। इससे परेशानी बढ़ी हुई है। बता दें कि पहले जिले में पीएनजी का दाम 72 रुपये स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) था जबकि अब यह 122 रुपये एससीएम हो गया है।
सुरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग चलाने वाले उद्यमी विनोद बंसल ने बताया कि पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी ने भी उद्योगों पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। गैस की कीमतें बढ़ने से उत्पादन लागत में इजाफा हुआ है। वहीं सुरूरपुर के ही एक अन्य उद्यमी संजीव ने कहा कि हर दो दिन बिल आ जाने के कारण अन्य चीजों पर ध्यान ही नहीं केंद्रित किया जा रहा है। इसके चक्कर में ही उलझे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।