फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Roshni triumphs in Taekwondo competition.

Faridabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रोशनी ने मारी बाजी

Mon, 17 Aug 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Roshni triumphs in Taekwondo competition.
दीक्षा दूसरे और कीर्ति तीसरे स्थान पर रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-11 स्थित खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय बालिकाओं की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के अंत में रोशनी ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया।


प्रतियोगिता के दौरान सभी बालिकाओं ने अनुशासन और बेहतरीन स्टैमिना का परिचय दिया। जिसमें दीक्षा ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं कीर्ति ने तीसरा स्थान अपने नाम किया। बतादें कि प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों नेे हिस्सा लिया था। इनमें अंडर 12 से लेकर अंडर 19 के मुकाबले खेले गए थे। पहले सिर्फ अंडर 12 के मुकाबलों के नतीजे घोषित किए गए हैं जबकि अन्य मुकाबलों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed