{"_id":"6a834303710ce578070318c3","slug":"media-students-are-learning-life-saving-skills-faridabad-news-c-353-1-fb21001-100155-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मीडिया के छात्र सीख रहे जीवन बचाने का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मीडिया के छात्र सीख रहे जीवन बचाने का हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग ने इस बार समाज सेवा की परिभाषा को एक नया और व्यावहारिक नजरिया दिया है। विश्वविद्यालय में आयोजित 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह की शुरुआत किसी पारंपरिक औपचारिक भाषण से नहीं, बल्कि आपातकाल में जिंदगी बचाने के हुनर और नशा मुक्ति के मजबूत संकल्प के साथ हुई।
एनजीओ के जिला संयोजक हिमांशु भट्ट भारद्वाज ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए समझाया कि किसी हादसे या आपातस्थिति में घबराने के बजाय सही कदम कैसे उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले घटना स्थल की सुरक्षा जांचें, पीड़ित की चेतना परखें और तुरंत 112 या 108 पर एम्बुलेंस को कॉल करें। यदि पीड़ित बेहोश है और सांस नहीं ले रहा, तो सिर पीछे झुकाकर सांस की नली साफ करें। साथ ही बिना देरी किए 30 बार सीने पर दबाव तथा 2 बार मुंह से सांस देकर सीपीआर प्रक्रिया शुरू करें। समाज कार्य- मन को सशक्त बनाना, परिवारों को सशक्त बनाना थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में मीडिया विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने अपने विचार साझा किए। संवाद