{"_id":"6a8342ae0ff13514020d1b05","slug":"anm-gnm-and-mphw-examinations-begin-in-the-district-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77681-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले में एएनएम, जीएनएम और एमपीएचडब्ल्यू परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले में एएनएम, जीएनएम और एमपीएचडब्ल्यू परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधीश ने परीक्षा केंद्र पर भीड़ न लगाने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में एएनएम, जीएनएम और एमपीएचडब्ल्यू (एम) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो चुकी हैं, जो सात सितंबर तक चलेंगी। जिलाधीश आयुष सिन्हा ने इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने और परीक्षा प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।
जिलाधीश ने बताया कि पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज रोहतक की ओर से ये परीक्षाएं सात सितंबर तक जिले के चार निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास 200 मीटर के दायरे में हथियार या ऐसी वस्तुएं लेकर चार या अधिक लोगों के समूह में एकत्र होने पर रोक रहेगी। परीक्षा अवधि में जिले की सभी फोटोस्टेट दुकानों और कोचिंग सेंटरों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर परीक्षा शुरू होने से 12 घंटे पहले इनका संचालन बंद रहेगा। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र या उसकी चहारदीवारी के अंदर मोबाइल फोन, पेजर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक व संचार उपकरण को नहीं ले जा सकेंगे। जिलाधीश ने कहा कि आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सरकारी कर्मचारियों तथा परीक्षार्थियों पर लागू नहीं होंगे। उन्होंने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।