फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   25 percent of seats in government colleges are still vacant.

Faridabad News: सरकारी कॉलेजों में अभी भी 25 प्रतिशत सीटें खाली

Mon, 17 Aug 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
25 percent of seats in government colleges are still vacant.
23 अगस्त तक दाखिले का मौका
विज्ञापन

सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में कुल 2,220 सीटों में से करीब 600 सीटें रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के पास अब केवल ओपन काउंसलिंग के जरिए आवेदन करने का अंतिम अवसर शेष है।
निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, 17 से 23 अगस्त तक छात्र प्रतिदिन के हिसाब से 100 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान कर कॉलेज में प्रवेश ले सकते हैं। दाखिले की अंतिम तिथि 23 अगस्त में महज कुछ ही दिन शेष हैं, पर जिले के आठ सरकारी महाविद्यालयों में अभी भी लगभग 25 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। प्रमुख शिक्षण संस्थानों की बात करें तो सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में कुल 2,220 सीटों में से करीब 600 सीटें रिक्त हैं। इसी तरह सेक्टर-16 स्थित महिला महाविद्यालय में 600 में से लगभग 140 सीटें खाली हैं। अन्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कॉलेजों का भी यही हाल है। नचौली महाविद्यालय में 320 में से 100 से अधिक, बल्लभगढ़ राजकीय महिला महाविद्यालय में 640 में से 100 से ज्यादा, मोहना कॉलेज में 260 में से करीब 50, खेड़ी गुजरान में 400 में से लगभग 80 और तिगांव महाविद्यालय में 760 में से 160 सीटें खाली हैं। इन रिक्त सीटों में मुख्य रूप से फिजिकल साइंस, बीए ऑनर्स, बीएससी केमिस्ट्री और बीए इवनिंग जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, ओपन काउंसलिंग के दौरान प्रतिदिन औसतन 50 से 100 विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रबंधन को उम्मीद है कि अंतिम तारीख तक अधिकांश खाली सीटें भर जाएंगी। जिन युवाओं का दाखिला अभी तक नहीं हो सका है, वे विलंब शुल्क के साथ इन अंतिम दिनों में अपनी पसंद के कोर्स में पंजीकरण करवा सकते हैं। भले ही जिले के सरकारी महाविद्यालयों में करीब 25 प्रतिशत सीटें खाली हैं, पर बीबीए, बीसीए और बीकॉम की 95 प्रतिशत से अधिक सीटें भर चुकी हैं। इनमें खेड़ी गुजरान और तिगांव में कुछ सीटें को छोड़ दें तो लगभग हर महाविद्यालय में एक भी सीट इन कोर्सों में खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed