फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Club-7 Academy won the match by 73 runs.

Faridabad News: क्लब-7 अकादमी ने 73 रन से जीता मुकाबला

Mon, 17 Aug 2026 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Club-7 Academy won the match by 73 runs.
फरीदाबाद। बाबा सूरदास क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में क्लब-7 क्रिकेट अकादमी ने जय हिंद क्रिकेट अकादमी पर 73 रन से जीत दर्ज की। 40 ओवर के मुकाबले में क्लब-7 क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 243 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से युवराज ने 77, कोहिनूर ने 41 और वंश ने 37 रन की पारी खेली। वहीं जय हिंद क्रिकेट अकादमी की ओर से शुभम, कृष्णा, गन्नू और श्याम ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय हिंद क्रिकेट अकादमी 32.4 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की तरफ से कृष्णा ने 39, अरमान ने 30 और शुभम ने 17 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका। वहीं क्लब-7 की ओर से देव, अजय और कुनाल ने दो-दो जबकि राहुल, मनीष और शशांक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले युवराज को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed