{"_id":"6a83eff020091a1f8c095cfb","slug":"raid-on-sale-of-banned-kite-string-10-bundles-seized-two-shopkeepers-arrested-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर छापा, 10 बंडल बरामद, दो दुकानदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर छापा, 10 बंडल बरामद, दो दुकानदारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tue, 18 Aug 2026 11:09 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
चाइनीज मांझा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से युवक की गर्दन कटने की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस और सीएम फ्लाइंग की संयुक्त टीम ने पर्वतीय चौकी क्षेत्र में दो दुकानों पर छापा मारकर प्रतिबंधित मांझे के 10 बड़े बंडल बरामद किए। पुलिस ने दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
टीम को सूचना मिली थी कि भड़ाना चौक और नगला रोड स्थित केडी पब्लिक स्कूल के पास प्रतिबंधित मांझे की बिक्री की जा रही है। टीम ने केडी पब्लिक स्कूल के पास योगेश की दुकान पर छापा मारा, जहां एक पेटी से चार बड़े बंडल बरामद हुए। इसके बाद भड़ाना चौक निवासी अंकित की दुकान की जांच की गई, जहां से छह बंडल मिले।
विज्ञापन
जांच में सामने आया कि बरामद मांझा औद्योगिक इस्तेमाल के लिए बताया गया था। इसके बावजूद आरोप है कि दोनों दुकानदार इसे पतंग उड़ाने के लिए बेच रहे थे। पुलिस ने मांझा कब्जे में लेकर दोनों दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रविवार को प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से एक युवक की गर्दन कट गई थी। घटना के बाद पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।