{"_id":"69be27b21da2a660b6058ac9","slug":"video-ayathhaya-209-masajatha-va-160-iithagaha-ma-atha-haii-iitha-ka-namaja-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 567 स्थानों पर अदा हुई ईद की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 567 स्थानों पर अदा हुई ईद की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
ईद के पावन अवसर पर जनपद में इस वर्ष 567 स्थानों (मस्जिद व ईदगाह) पर एक साथ नमाज अदा की गई। सभी स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जहां हजारों लोग नमाज के लिए एकत्र हुए।
नमाज के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विशेष बात यह रही कि नमाज के समय सड़क यातायात सामान्य रूप से चलता रहा और केवल नमाज समाप्ति के दौरान ही बैरियर लगाकर वाहनों को कुछ समय के लिए रोका गया।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों ने भी पहुंचकर लोगों को बधाई दी। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।