फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The formalities of 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day) were observed

Ayodhya News: थाना समाधान दिवस की निभाई गई औपचारिकता

Sat, 11 Jul 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Jul 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
The formalities of 'Thana Samadhan Diwas' (Police Station Grievance Redressal Day) were observed
इनायतनगर थाने में सुनवाई करते उपनिरीक्षक।
अयोध्या। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए व्यवस्थाओं में एक थाना समाधान दिवस औपचारिक बनकर रह गया है। शनिवार को जनपद के कई थानों पर जिम्मेदार अफसरों के न पहुंचने पर उपनिरीक्षकों ने कमान संभाली। विभिन्न थानों पर दर्ज 124 शिकायतों में 20 के मामले निस्तारित किए गए।
विज्ञापन


मिल्कीपुर सर्किल के इनायतनगर, खंडासा व कुमारगंज थाने में राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। यहां थाना प्रभारियों की जगह उपनिरीक्षकों ने मामलों की सुनवाई की। थाना इनायतनगर में एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह ने 18 लोगों में तीन की शिकायतों का निस्तारण कराया। थाना खंडासा में उप निरीक्षक महेंद्र कुमार ने 13 मामले में पांच का मौके पर निस्तारण कराया। कुमारगंज में नौ मामलों में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। राजस्व अधिकारियों की उदासीनता के संबंध में जब एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि देवगांव में एक हत्या होने की खबर मिली थी, जिसमें अधिकारी चले गए थे।
विज्ञापन


रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक 20 शिकायतें दर्ज कर पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें 12 मामले राजस्व विभाग तथा आठ मामले पुलिस से संबंधित रहे। जनसुनवाई कर रहे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या ने बताया कि शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कराया जा रहा है। जिन मामलों का तत्काल निस्तारण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली में नायब तहसीलदार प्रतीक श्रीनेत सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस पर 25 मामले दर्ज किए गए जिनमें दो फरियादियों की समस्याएं मौके पर ही निस्तारित की गईं। वहीं जानाबाजार प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम न्यायिक राम प्रसाद त्रिपाठी के समक्ष 11 फरियादी पहुंचे जिसमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया। आठ मामले राजस्व विभाग और तीन पुलिस विभाग से संबंधित थीं। प्रभारी निरीक्षक हैदरगंज संतोष कुमार, एसआई श्रीपति मौर्य, विकास कुमार समेत कई राजस्व कर्मी एवं निरीक्षक मौजूद रहे।

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार 19 शिकायतों में एक भी निस्तारित नहीं की जा सकीं। तारुन थाने पर समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार विजय शुक्ला ने की। राजस्व से 14 और पुलिस से जुड़ी पांच शिकायतें आईं। तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल, कानूनगो व पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।


सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक रौनाही थाने में आयोजित समाधान दिवस पर नौ लोगों ने समस्या निस्तारण के लिए अर्जी लगाई लेकिन किसी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। समाधान में कुछ समय के लिए एसडीएम सविता देवी मौजूद रहीं। यहां थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा के साथ क्राइम इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सहित राजस्व निरीक्षक व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed