फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Strict action will be taken against the culprits involved in the theft of offerings

Ayodhya News: चढ़ावा चोरी में शामिल दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Sat, 11 Jul 2026 09:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Jul 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against the culprits involved in the theft of offerings
अयोध्या। राम मंदिर दान गबन मामले में चल रहे राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार आधिकारिक रूप से मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने स्पष्ट किया कि भाजपा के लिए राम मंदिर राजनीति का नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है। एसआईटी की रिपोर्ट में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राधेश्याम त्यागी ने कहा कि जिन लोगों की राजनीतिक दुकान बंद हो गई है, वही इस मुद्दे को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष शुरू से ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का विरोध करता रहा है और अब भी इसी मानसिकता के साथ भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या में कमी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम सबके हैं और उनके दर्शन के लिए पहले भी लाखों श्रद्धालु आते थे तथा आज भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसआईटी की जांच पर उठ रहे सवालों के जवाब में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि एसआईटी एक संवैधानिक जांच व्यवस्था है। विपक्ष का इतिहास संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का रहा है, लेकिन भाजपा को जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय ''''बादल'''' ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी को स्वयंभू न्यायाधीश बनने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक बूथ पर लगाए जाएंगे 10 पौधे
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी रविवार को जिले भर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाएगी। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रेस वार्ता में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता पौधरोपण को सामाजिक दायित्व के रूप में निभाएगा और लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का प्रयास करेगा। जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी सुशील मिश्र, अमित मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed