फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Last rites performed following assurance of the accused's arrest

Ayodhya News: आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर अंतिम संस्कार

Sat, 11 Jul 2026 09:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Jul 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
Last rites performed following assurance of the accused's arrest
कुमारगंज। इमामगंज में जमीन पैमाइश विवाद में घायल 70 वर्षीय राम अभिलाष निषाद की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया था। प्रशासन के आश्वासन के बाद शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा था। देर रात शव घर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में पहले से पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने रात में अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस ने दोबारा अंतिम संस्कार कराने की कोशिश की। परिजनों ने कहा कि जब तक हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, अंतिम संस्कार नहीं होगा। सूचना पर प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। मिल्कीपुर सर्किल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार और नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने परिजनों से वार्ता की। अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद परिजन मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। घटना 28 जून की शाम की है। 29 जून को मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मेडिकल रिपोर्ट और मौत के बाद मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। राम अभिलाष ने अपनी पैतृक भूमि की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। 28 जून को पैमाइश के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ था। परिजनों के अनुसार, उसी शाम पड़ोसी गांव जाते समय उन पर हमला कर घायल कर दिया गया था। पहले उन्हें कुमारगंज और फिर सुल्तानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed