Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Navdurga Seva Sahyog Sanstha organized a press conference in Bhiwani regarding a talent felicitation ceremony
{"_id":"69be846b60268642f808eedd","slug":"video-navdurga-seva-sahyog-sanstha-organized-a-press-conference-in-bhiwani-regarding-a-talent-felicitation-ceremony-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर पत्रकार वार्ता की आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था ने प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर पत्रकार वार्ता की आयोजित
शहर के कोंट रोड मिनी बाईपास काली माता मंदिर रोड़ स्थित दक्षिण काली नवदुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को हरियाणा गौरव अवार्ड-2026 के भव्य आयोजन को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजन समिति ने 29 मार्च को होने वाले मुख्य समारोह की रूपरेखा साझा की और बताया कि इस बार का अवार्ड शो खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदेश की प्रतिभाओं को एक नया मंच प्रदान करेगा।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव व सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चयन समिति के सदस्य कोच सतबीर सिंह सैनी ने बताया कि यह आयोजन केवल एक पुरस्कार वितरण समारोह नहीं, बल्कि हरियाणा की माटी से जुड़े उन हीरों को सम्मानित करने का जरिया है, जिन्होंने वैश्विक पटल पर राज्य का मान बढ़ाया है। हरियाणा की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना सभी सामाजिक संगठनों व प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए।
क्योंकि इन्ही प्रतिभाओं की बदौलत देश का नाम पूरे विश्व में गर्व से लिया जाता है। इसके अलावा किसी भी प्रतियोगिता में क्षेत्र व परिजनों का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाएं समाज के अन्य लोगों को भी अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।