फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   False ceiling collapses in the dental department of Chaudhary Bansi Lal General Hospital.

Bhiwani News: चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल के दंत विभाग में गिरी फॉल्स सीलिंग

Sun, 12 Jul 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
False ceiling collapses in the dental department of Chaudhary Bansi Lal General Hospital.
जिला नागरिक अस्पताल के दंत विभाग में टूटकर गिरी फॉल्स सीलिंग। 
भिवानी। चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल के दंत विभाग में फॉल्स सीलिंग के कई पैनल अचानक टूट कर गिर जाने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ लेकिन इससे मरीजों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अस्पताल के वार्ड नंबर आठ में छत से मलबा गिरने के कारण एक व्यक्ति घायल हो चुका है लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सैनी विचार मंच इंडिया के राष्ट्रीय संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश सैनी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि जब दंत विभाग सहित अस्पताल के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी होता है तो फिर मरीजों की सुरक्षा के साथ यह लापरवाही क्यों हो रही है।
विज्ञापन

यदि कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेता। सैनी ने कहा कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नियमित निरीक्षण करने का दावा करते हैं लेकिन यदि निरीक्षण सही ढंग से हो रहे हैं तो फिर फॉल्स सीलिंग टूट कर गिरने जैसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही ही नहीं बल्कि मरीजों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की शिकायत हरियाणा के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को ई-मेल के माध्यम से भेज दी गई है। पत्र में दंत विभाग सहित पूरे अस्पताल भवन की तकनीकी जांच कराने, दोषी अधिकारियों और संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed