{"_id":"6a52aa99953530df3e0430d8","slug":"there-should-be-an-impartial-and-thorough-investigation-into-the-jewelry-theft-case-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153764-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आभूषण चोरी मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आभूषण चोरी मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए
Sun, 12 Jul 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढिगावामंडी। पहाड़ी माता मंदिर में कथित आभूषण चोरी प्रकरण को लेकर शनिवार को गांव पहाड़ी में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कर्नल सत्यनारायण एवं वीर सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच होनी चाहिए।
बैठक में उपस्थित लोगों ने मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस घटना से माता के श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन को जांच में जिस भी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, गांव के लोग पूरा सहयोग देंगे। साथ ही मांग की गई कि इस घटना के पीछे यदि अन्य लोग या कोई संगठित साजिश है तो उसकी भी पूरी जांच की जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि जांच ऐसी हो जिससे निर्दोष व्यक्ति किसी भी स्थिति में न फंसे और दोषी किसी भी हाल में बच न पाए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि जांच में किसी प्रकार की कमी या लापरवाही सामने आती है तो ग्रामीण भविष्य में बड़ा निर्णय लेने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पहाड़ी माता मंदिर में कथित आभूषण चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंदिर के पूर्व कर्मचारी आशीष को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों का इंचार्ज भी रह चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा लाखों रुपये की नकदी बरामद करने का दावा किया था। वर्तमान में आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भिवानी जेल में बंद है। मामले की जांच जारी है। बैठक में समाजसेवी नरेश कुमार, वजीर सिंह, मनोज कुमार, सूरजभान, कृष्ण कुमार, वीर सिंह, मेवा सिंह, राजेश जयसिंह, रमेश मौजूद रहे।