{"_id":"6a52a9a4d787b08ead0c8533","slug":"action-to-be-taken-against-executive-engineer-in-bhiwani-and-contractor-in-sonipat-aarti-rao-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153756-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में कार्यकारी अभियंता व सोनीपत में ठेकेदार पर होगी कार्रवाई : आरती राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में कार्यकारी अभियंता व सोनीपत में ठेकेदार पर होगी कार्रवाई : आरती राव
Sun, 12 Jul 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। मंत्री बनने के बाद पहली बार भिवानी पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भिवानी के चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल को पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में मर्ज की चर्चाओं को सिरे से नकाराते हुए कहा कि इसे अलग रखा जाएगा। इसके अलावा सोनीपत और भिवानी जिले के सरकारी अस्पतालों की छतों से प्लास्टर गिरने की घटनाओं को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री ने सख्त रुख दिखाया। स्वास्थ्य मंत्री ने सोनीपत में संबंधित ठेकेदार और भिवानी में कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई की बात कही।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शनिवार को भिवानी में समाजसेवी बृजलाल सर्राफ द्वारा संचालित हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय में नवनिर्मित भवन फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ विधायक घनश्याम सर्राफ, कपूर बाल्मीक व सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी मौजूद रहे।
इस दौरान आरती राव ने भिवानी के स्वास्थ्य से जुड़े सबसे बड़े विवादित मुद्दे को खत्म करते हुए साफ किया कि चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल किसी हाल में मेडिकल कॉलेज में मर्ज नहीं होगा। वहीं भिवानी नागरिक अस्पताल के वार्ड में तीमारदार पर गिरे छत के प्लास्टर पर सख्त रुख दिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने पत्रकार वार्ता के बीच में सीएमओ को बुलाकर जवाब मांगा। सीएमओ हर कमी व लापरवाही को नकारते रहे पर आरती राव ने सीधी चेतावनी दी कि जहां प्लास्टर गिरा, उसकी एक सप्ताह में मरम्मत नहीं की तो बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता को देख लूंगी। साथ ही सोनीपत में भी ऐसे ही हादसे पर ठेकेदार के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही।
प्रदेश भर में सरकारी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी के जर्जर भवनों के सवाल पर आरती राव ने पत्रकारों पर ही कड़े तेवर किए। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले सरकार ने 1100 चिकित्सकों की भर्ती की, दवाइयों की कमी पूरी की, पत्रकार उनकी बात क्यों नहीं करते।
अंत में आरती राव ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा को बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी जींद में हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात देंगे जो पूरे एशिया में पहली बार होगा। उन्होंने कहा कि उसी दिन प्रधानमंत्री मोदी भिवानी व महेन्द्रगढ़ जिलों में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन भी करेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- --
दो साल से ओपीडी बंद पर बोलीं मंत्री- चंडीगढ़ पहुंच लूंगी संज्ञान
स्वास्थ्य मंत्री ने एक सवाल के जवाब में बताया कि मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी है इसलिए कुछ विशेषज्ञ चिकित्सक वहां भेजे हुए हैं ताकि व्यवस्था बनी रहे। लेकिन जब उन्हें बताया गया कि चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी पिछले दो साल से बंद है तो वो हैरान रह गई। मंत्री बोलीं, इस बारे में वे चंडीगढ़ पहुंचकर संज्ञान लेंगी।