{"_id":"69be807f9471aa01ee0df852","slug":"video-metro-work-is-progressing-at-rapid-pace-in-agra-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेज, मजूदरों की बढ़ाई गई संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य तेज, मजूदरों की बढ़ाई गई संख्या
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन के निर्माण का काम तेज कर दिया है। इसके लिए मशीन और मजदूर भी बढ़ा दिए हैं। इस कॉरिडोर को दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। इससे लोग ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। ये ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक ही मेट्रो ट्रेन चल रही है। दूसरे चरण में मन:कामेश्वर से आईएसबीटी स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन अप्रैल से चलने लगेगी। तीसरे चरण में गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का कार्य पूरा किया जाएगा। ये दोनों स्टेशन दिसंबर तक बन जाएंगे। ट्रायल करने के बाद ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी और आवागमन भी आसान हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।