Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Family Levels Serious Allegations Against Hospital in Death Case of Bodybuilder Varinder Ghumman
{"_id":"69be89105a9781b7e809fce7","slug":"video-family-levels-serious-allegations-against-hospital-in-death-case-of-bodybuilder-varinder-ghumman-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में परिवार ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में परिवार ने अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप
इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की 9 अक्टूबर 2025 को फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में सर्जरी के दौरान हुई मौत के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने चार डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक के भाई रब्बी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार को लंबे समय से निष्पक्ष जांच का इंतजार था और अब मामला दर्ज होने से उम्मीद जगी है कि सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान और धाराएं जोड़ी जा सकती हैं तथा दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
एफआईआर में फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल के आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. तपिश शुक्ला, कंसल्टेंट एनेस्थीसिया डॉ. अलका तिवाड़ी, एनेस्थीसिया विभाग की हेड डॉ. राजेंद्र कौर और कार्डियोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. अरुण कुमार चोपड़ा के नाम शामिल हैं। परिवार का कहना है कि आगे चलकर ओटी स्टाफ और अन्य जिम्मेदार कर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
रब्बी ने आरोप लगाया कि अक्सर बॉडी बिल्डरों की मौत को हार्ट अटैक का टैग देकर मामला दबा दिया जाता है, जबकि उनका भाई फिटनेस और हेल्थ अवेयरनेस का प्रतीक था। उन्होंने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति क्विंटल से ज्यादा वजन उठाता था, उसकी अचानक सर्जरी के दौरान मौत कैसे हो गई।परिवार ने दावा किया कि उनके पास कई अहम सबूत हैं, जिन्हें समय आने पर सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इंसाफ भले देर से मिले, लेकिन पूरा मिलना चाहिए। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि पुलिस जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।