{"_id":"69be3a8ee45bd22b1205fa81","slug":"video-sharavasata-sanapathara-aasharama-ka-pasa-nal-ma-ifatara-parata-ma-parasa-masa-avashashha-nal-ma-faka-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती :सोनपथरी आश्रम के पास नाले में इफ्तार पार्टी में परोसा मांस, अवशेष नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती :सोनपथरी आश्रम के पास नाले में इफ्तार पार्टी में परोसा मांस, अवशेष नाले में फेंका
आपसी सौहार्द बिगाड़ने के लिए कुछ लोगों ने मंगलवार को हिंदू आस्था के प्रतीक सोन पथरी आश्रम के पास नाले में इफ्तार पार्टी की। इफ्तार के मांस के व्यंजन परोसे गए और इफ्तार पार्टी के बाद अवशेष को नाले में छोड़ कर चले गए। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं वीडियो के आधार पर इफ्तार पार्टी में शामिल अन्य की तलाश जारी है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
सिरसिया थाना क्षेत्र में सोहेलवा जंगल के बीच स्थित सोनपथरी आश्रम हिन्दू आस्था का प्रतीक है। आश्रम पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन पूजन और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने जाते है। यहां पड़ोसी देश नेपाल के साथ साथ सीमावर्ती जिलों गोंडा, बलरामपुर और बहराइच के श्रद्धालुओं भी उमड़ते हैं। श्रद्धालु आश्रम के सामने बह रहे पहाड़ी नाले में स्नान करते हैं और इसे पीते भी हैं। वहीं आश्रम स्थित मंदिरों में जलाभिषेक, मूर्तियों की सफाई व भंडारे का भोजन पकाने में भी इस जल का प्रयोग होता है। ऐसे में शुक्रवार को वायरल हुए वीडियो के बाद लोगों में रोष है।
वायरल वीडियो में चार पहिया वाहन सवार दूसरे समुदाय के लोग आश्रम के सामने पहाड़ी नाले पर पहुंचते दिखते हैं और इफ्तार पार्टी करते हैं। इफ्तार पार्टी की थाल में मांस भी परोसा जाता है। पार्टी करने के बाद मांस की हड्डियां नाले के पवित्र जल में फेंक देते है। मंदिर के श्रद्धालुओं ने इन्हें रोका तो आरोपितों ने उन्हें धमकी दी। सोनपथरी आश्रम के महंत हरिशरणानंद महाराज की तहरीर पर सिरसिया थाने में अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सीओ भिनगा सतीश शर्मा ने बताया कि महंत कि तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कि गई है। शुक्रवार कि हरदत्तनगर गिरन्ट क्षेत्र के महरू मूर्तिहा निवासी जमाल अहमद, इरफान अहमद, इमरान अहमद उर्फ इम्मी व जहीर खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।