{"_id":"6a702440b328d24cb2051d3a","slug":"upssf-jawan-died-in-road-accident-who-deployed-for-airport-security-in-shravasti-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: बाइक की टक्कर से एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात UPSSF जवान की मौत, बौद्ध परिपथ पार करते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: बाइक की टक्कर से एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात UPSSF जवान की मौत, बौद्ध परिपथ पार करते समय हुआ हादसा
Mon, 03 Aug 2026 11:12 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:12 AM IST
सार
श्रावस्ती में बाइक की टक्कर से एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात UPSSF जवान की मौत हो गई। सुबह बौद्ध परिपथ पार करते समय हादसा हुआ। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चंदन कुमार की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के श्रावस्ती में एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात यूपीएसएसएफ चंदन कुमार के जवान की सोमवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। सुबह करीब 7.05 बजे तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि चंदन कुमार मूल रूप से अंबेडकरनगर के कटका थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डल्ला के रहने वाले थे। उनकी तैनाती श्रावस्ती एयरपोर्ट पर थी। रविवार को उनकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। इस दौरान सुबह लगभग 7:05 बजे वो गेट के पास किसी काम से बौद्ध परिपथ पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी समय एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक सवार इकौना के तिलक नगर मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है। वह बाइक छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस जांच उसका पता लगा रही है।
विज्ञापन