{"_id":"69be881659cb1dc317074737","slug":"video-forests-are-heart-of-our-earth-preserving-them-is-essential-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंगल हमारी पृथ्वी का दिल, इसे संजोना जरूरी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत वन विभाग द्वारा बलुआ घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वन विभाग चंदौली के प्रभागीय वन अधिकारी बी. शिव शंकर के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान घाट पर वृक्षों के संरक्षण में योगदान देने वाले गंगा सेवा समिति के सात सदस्यों को रेंजर चहनियां राम संवारे यादव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राम संवारे यादव ने वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी को वृक्षों की रक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि “जंगल हमारी पृथ्वी का दिल हैं। हमें अधिक से अधिक पौधरोपण कर हर क्षेत्र को हराभरा बनाने की कोशिश करनी चाहिए। वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं।”
सम्मानित होने वालों में अंकित जायसवाल, राजेश सोनकर, नीरज साहनी, राजेश यादव, अजीत निषाद, साधु निषाद सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में वन विभाग की टीम के जितेंद्र यादव, अभिषेक यादव, कैलाश यादव, विजय लाल यादव, रामदुलारे यादव, राजकुमार, रामजी व पिंटू कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।