{"_id":"69be7f3ecd029bbab90002b4","slug":"video-eid-was-celebrated-with-great-enthusiasm-prayers-were-offered-in-mosques-and-eidgahs-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास पूर्वक मनी ईद, मस्जिदाें-ईदगाहों में अदा की गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास पूर्वक मनी ईद, मस्जिदाें-ईदगाहों में अदा की गई नमाज
जिले में ईद का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मस्जिदाें-ईदगाहों में नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन और शांति की दुआ मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। हालांकि बदले मौसम के बीच हल्की बारिश ने त्योहार पर असर भी डाला। खलीलाबाद में सुबह बारिश होने से ईदगाहों में नमाज नहीं हो सकी। बाद में मौसम साफ होने से मेले का बच्चों-बड़ाें ने लुत्फ उठाया। खलीलाबाद में ईद पर नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद, पठान टोला व अंसार टोला मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बारिश के कारण ईदगाहों में नमाज नहीं हो सकी। लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।