{"_id":"69be8292423a9f16230d5c53","slug":"video-mathara-ma-farasa-val-bb-ka-mata-para-ayathhaya-ka-sata-ma-aakarasha-sakhata-kararavaii-ka-maga-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अयोध्या के संतों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर अयोध्या के संतों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
यूपी के मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर की मौत को लेकर अयोध्या के संतों में उबाल है। शनिवार को उनमें आक्रोश देखने को मिला। संतों, श्रद्धालुओं और समर्थकों ने बाबा की आत्मा की शांति के लिए नया घाट स्थित साकेत भवन मंदिर में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रार्थना करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
संतों का कहना है कि गोरक्षा के लिए समर्पित रहे बाबा की इस तरह हुई मौत अत्यंत हृदय विदारक है। कई लोगों ने आरोप लगाया कि गो-तस्करों द्वारा उनकी हत्या की गई है। यह बेहद निंदनीय है। संतों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे बाबा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
मथुरा मंडल, जिसे भगवान श्रीकृष्ण की भूमि माना जाता है, वहां इस प्रकार की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी और भी अधिक है। आक्रोशित संतों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि, भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और समाज में शांति बनी रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।