फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   nagaur scorpio hit scooty two sisters injured bikaner didwana tiraha accident

Nagaur Accident: स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, फिर पिकअप से भिड़ी; दो बहनों की हालत गंभीर

Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 11:20 PM IST
सार

नागौर के बीकानेर-डीडवाना तिराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह पिकअप से भी भिड़ गई। हादसे में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जा रहीं दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
nagaur scorpio hit scooty two sisters injured bikaner didwana tiraha accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बीकानेर-डीडवाना तिराहे पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक पिकअप से भी जा भिड़ी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय, नागौर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दोनों घायल बहनों का अस्पताल में इलाज जारी
दोनों घायल बहनों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो, स्कूटी एवं पिकअप को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और सड़क पर वाहन संचालन की परिस्थितियों को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जा रही थीं दोनों बहनें
घायल युवतियों के भाई महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिवार में नए मकान की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। दोनों बहनें राजपूत कॉलोनी स्थित घर से कार्यक्रम के लिए कुछ सामान लेकर जा रही थीं। बीकानेर-डीडवाना तिराहे पर सड़क अपेक्षाकृत खाली दिखाई देने पर उन्होंने सड़क पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज गति से आई स्कॉर्पियो ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: होटलों में हैवानियत, चंद पैसे देकर नोंचते रहे बचपन, घिनौने कांड का ऐसे हुआ पर्दाफाश

वाहन चालक की लापरवाही की जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू किए। मामले में वाहन चालक की भूमिका, गति और लापरवाही के पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed