बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Neerja Modi School Teacher Qualification Under Scanner, Rajasthan High Court Seeks CBSE Inspection Report

Jaipur News: अमायरा केस के बाद नीरजा मोदी स्कूल पर नए आरोप, 83% नए शिक्षक 'नॉन-कंप्लायंस' के दायरे में!

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2026 10:46 PM IST
Neerja Modi School Teacher Qualification Under Scanner, Rajasthan High Court Seeks CBSE Inspection Report
जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल से जुड़ा विवाद अब केवल छात्रा अमायरा की मौत तक सीमित नहीं रह गया है। अब स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति, उनकी शैक्षणिक योग्यता, स्टाफिंग व्यवस्था और नियामकीय अनुपालन को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। संयुक्त अभिभावक संघ ने दावा किया है कि सीबीएसई निरीक्षण अभिलेखों और न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की संख्या और नियुक्तियों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं सामने आई हैं।



शिक्षकों की योग्यता और नियुक्ति पर उठे सवाल
संघ के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कई शिक्षकों के नियुक्ति पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इससे विद्यालय की प्रशासनिक पारदर्शिता और शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए हैं। दावा किया गया है कि वर्ष 2024-26 में नियुक्त 102 नए शिक्षकों में केवल 17 शिक्षक ही निर्धारित योग्यता के अनुरूप पाए गए, जबकि 85 शिक्षक यानी लगभग 83 प्रतिशत नॉन-कंप्लायंस श्रेणी में बताए गए। वहीं, प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) श्रेणी के 52 में से सभी 52 शिक्षकों के निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा वर्तमान में कार्यरत 151 शिक्षकों में से 115 शिक्षकों (करीब 76 प्रतिशत) की योग्यता अनुपालन को लेकर भी प्रश्न उठाए गए हैं।

हाईकोर्ट ने सीबीएसई को दिए अहम निर्देश
मामले की सुनवाई के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट ने 25 मई 2026 को पारित आदेश में सीबीएसई को निर्देश दिया कि वह निरीक्षण रिपोर्ट और शो-कॉज नोटिस की प्रति सात दिनों के भीतर याचिकाकर्ता विद्यालय को उपलब्ध कराए। साथ ही विद्यालय को 21 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया। इस मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है।

अभिभावक संघ ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
संयुक्त अभिभावक संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि यदि इतने बड़े स्तर पर शिक्षक योग्यता, नियुक्ति प्रक्रिया और स्टाफिंग से जुड़ी अनियमितताओं की पुष्टि होती है, तो यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं बल्कि अभिभावकों के विश्वास और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने राज्य सरकार, सीबीएसई और शिक्षा विभाग से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अमायरा के पिता ने क्या कहा?
दिवंगत छात्रा अमायरा के पिता विजय मीणा ने कहा कि उनकी बेटी के साथ हुई घटना के बाद लगातार सामने आ रही जानकारियां बेहद चिंताजनक हैं। यदि विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति, योग्यता, स्टाफिंग और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार केवल अमायरा के लिए नहीं, बल्कि हर बच्चे की सुरक्षा और न्याय के लिए यह लड़ाई लड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: श्रीगंगानगर गैंगरेप केस: होटलों में हैवानियत, चंद पैसे देकर नोंचते रहे बचपन, घिनौने कांड का ऐसे हुआ पर्दाफाश

1200 से ज्यादा छात्रों ने छोड़ा स्कूल?
संयुक्त अभिभावक संघ ने यह भी दावा किया कि अमायरा प्रकरण के बाद विद्यालय पर अभिभावकों का भरोसा प्रभावित हुआ है। संघ के अनुसार, घटना के समय स्कूल में करीब 5500 विद्यार्थी अध्ययनरत थे, जबकि वर्तमान में यह संख्या घटकर लगभग 4300 रह गई है। यानी पिछले एक वर्ष में 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने विद्यालय छोड़ दिया। संघ का कहना है कि यह आंकड़ा अभिभावकों के घटते विश्वास का संकेत है और पूरे मामले की स्वतंत्र, पारदर्शी तथा सार्वजनिक जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

छठे दिन भी बारिश से मसूरी बेहाल, ड्रेनेज व्यवस्था की खुली पोल

11 Jul 2026

Datia BY-Election: दतिया से Narottam Mishra का टिकट कटने के बाद बवाल, सड़क पर उतरे समर्थक

11 Jul 2026

VIDEO: 'राम मंदिर का ट्रस्ट भंग हो', कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट बोले- सभी के खिलाफ दर्ज कराई जाए एफआईआर

11 Jul 2026

दो सरकारी स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान

11 Jul 2026

झज्जर: शहर की सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था बदहाल, आढ़ती और ग्राहक परेशान

विज्ञापन

Video: कर्मू राम की अध्यक्षता में हुआ हिमाचल किसान यूनियन जिला मंडी का अधिवेशन

11 Jul 2026

गोहर: क्रशर के मलबे से सड़क और खेत प्रभावित, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

11 Jul 2026
विज्ञापन

Video: तिरंगा झंडा लगे ऑटो में शिमला के प्रतिबंधित मालरोड पर पहुंच गए विदेशी सैलानी, पुलिस ने रोका

11 Jul 2026

Leh-Ladakh: लद्दाख में ग्रीन क्रांति की शुरुआत, उपराज्यपाल ने 5 EV चार्जिंग स्टेशन किए शुरू

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया समेश्वर महाराज का पारंपरिक अषाढ़ मेला

11 Jul 2026

मेरी गांव, मेरी शान: प्रदेश की राजनीति में कभी था दबदबा, अब 12 साल से विधानसभा टिकट का इंतजार कर रहा है बादली, ब्लॉक समिति और जिला परिषद में भी नहीं है प्रतिनिधित्व

Ambala Flood News: टांगरी नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी से 40 कॉलोनियां जलमग्न, लोगों ने लगाया जाम

हाथरस के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगी आग, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

11 Jul 2026

पति ने बचाया परिवार: गाजियाबाद में EV स्कूटी की बैटरी फटने से हादसा, आग लगने पर ग्रिल काटकर ऐसे बचे सभी

11 Jul 2026

Jammu: रियासी में आज से रात्रि क्रिकेट का रोमांच, 20 टीमें भिड़ेंगी इवनिंग T-10 टूर्नामेंट में

11 Jul 2026

Gurez: किशनगंगा नदी में डूबे 10 वर्षीय बच्चे की तलाश पांचवें दिन भी जारी, मुश्किल हालातों में रेस्क्यू ऑपरेशन

Jammu Kashmir: नौशेरा के हवलदार सतीश कुमार ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

11 Jul 2026

J&K: आवारा पशुओं से फसल नुकसान पर सख्ती, खड़ा मढ़ाना में किसानों की बैठक में जुर्माना लगाने का फैसला

11 Jul 2026

J&K: नौशेरा में नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, रेड क्रॉस की 100 दिवसीय पदयात्रा से लोगों को किया जागरूक

11 Jul 2026

Udhampur: पंचैरी-मोंगरी सड़क को मिली मंजूरी, 11.22 करोड़ से बनेगा लिंक रोड; हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

11 Jul 2026

Samba: सांबा के SIDCO चौक पर भीषण हादसा, सुपरफास्ट बस और ट्रक की टक्कर में 8 घायल; गंभीर मरीज एम्स रेफर

11 Jul 2026

Rajouri: राजोरी में दूध उबालते ही बना रबर जैसा पदार्थ, मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिया सैंपल

11 Jul 2026

J&K: अनंतनाग में बीजेपी की बड़ी बैठक, सचिवालय घेराव की तैयारी तेज; अल्ताफ ठाकुर ने NC पर साधा निशाना

J&K: जीएमसी राजोरी में स्टेम सेल डोनेशन ड्राइव, ब्लड कैंसर मरीजों के लिए युवाओं से स्वैच्छिक पंजीकरण की अपील

11 Jul 2026

VIDEO: किंग कोबरा ने तीन बार डसा, फिर भी नहीं मानी हार, छह फीट लंबे काले नाग को ऐसे किया कंटनेर में बंद

11 Jul 2026

VIDEO: दिल्ली गेट रोड पर पेड़ गिरने से घंटों जाम, हरि पर्वत चौराहे पर बैरिकेडिंग

11 Jul 2026

VIDEO: वृद्धा का सुराग नहीं, बाजार खुलने पर लोगों ने फेंके पत्थर

11 Jul 2026

VIDEO: कॉकरोच बन दीवानी में प्रदर्शन करने वाला फायरमैन बर्खास्त

11 Jul 2026

VIDEO: हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को 40 मीटर तक घसीटा, जान गई

11 Jul 2026

चूहक गांव को पेयजल संकट से मिली राहत, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने भंडारण टैंक का किया लोकार्पण

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed