{"_id":"6a5223c77a00f75dbf014e30","slug":"video-missing-elderly-woman-sparks-stone-pelting-as-market-reopens-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:वृद्धा का सुराग नहीं, बाजार खुलने पर लोगों ने फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:वृद्धा का सुराग नहीं, बाजार खुलने पर लोगों ने फेंके पत्थर
आगरा। सुभाष बाजार में नाले पर बनी दोमंजिला दुकान ढहने से मलबे में दीं सिपाही अनीता की मां गंगा देवी (60) का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह बाजार खुलने पर परिजन ने नाराजगी जताई। कुछ महिलाओं ने ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को शांत कराया। इसके बाद पूरे दिन बाजार बंद रहा।
सुभाष बाजार में बुधवार को नाले पर बनी तुलाराम की दो मंजिला दुकान ढहने से छह लोग मलबे में दब गए थे। पांच को तुरंत निकाल लिया गया था, लेकिन सैंया के गांव नगला तेजा निवासी गंगा देवी का पता नहीं चला। उनकी तलाश में नगर निगम, एसडीआरएफ, दमकल की टीमें लगी हुई हैं। परिजन भी बाजार में ही डेरा डाले हुए हैं। बड़ी संख्या में परिवार की महिलाएं भी मौके पर हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही तलाश शुरू कर दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।