{"_id":"6a522a2997197abe7d0ada2a","slug":"video-gohar-road-and-fields-affected-by-crusher-debris-villagers-appeal-to-the-administration-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहर: क्रशर के मलबे से सड़क और खेत प्रभावित, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहर: क्रशर के मलबे से सड़क और खेत प्रभावित, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत काशन में संचालित एक स्टोन क्रशर से निकल रहे मलबे और गाद को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मलबे के कारण थमलाहा–बुरहाटा–बाया काशन सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो रही है। साथ ही खेतों, निजी भूमि और घरों तक मलबा पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत काशन की प्रधान हिमाचली देवी, संतोष कुमार, श्रवण कुमार, ओमप्रकाश, नरेंद्र कुमार, इंद्र सिंह, डोलमा देवी, प्रमिला देवी, पार्वती देवी, गुरदेव, चमन लाल समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम गोहर देवी राम ने बताया कि प्रशासन को ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी गोहर को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।