{"_id":"6a51d7152217bcaa370b8252","slug":"video-consecration-of-the-shiva-family-held-at-the-mahakaleshwar-temple-in-rambas-narnaul-grand-community-feast-tomorrow-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में रामबास के महाकालेश्वर मंदिर में शिव परिवार की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, विशाल भंडारा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में रामबास के महाकालेश्वर मंदिर में शिव परिवार की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, विशाल भंडारा कल
ग्राम रामबास स्थित महाकालेश्वर मंदिर में 11 और 12 जुलाई को शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का नेतृत्व सूबेदार गोविंद प्रसाद यादव कर रहे हैं। यह धार्मिक कार्यक्रम उनकी माता प्रभाती देवी की ओर से स्वर्गीय डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है।
सूबेदार गोविंद प्रसाद यादव ने बताया कि मूर्ति स्थापना से पूर्व पांच दिवसीय वैदिक प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान चल रहा है। अनुष्ठान का संचालन राजस्थान के विद्वान आचार्य राजेश गौड़ शास्त्री सहित अन्य आचार्य वैदिक विधि-विधान से करा रहे हैं।
शनिवार सुबह मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। रात 9:15 बजे विशाल जागरण होगा। रविवार सुबह 8:15 बजे हवन के साथ शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। इसके बाद सुबह 10:15 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में तिजारा विधायक बालकनाथ, महंत शुभनाथ जी महाराज, महंत गिरवर नाथ जी महाराज, महंत जसनाथ जी महाराज तथा हरियाणा के पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सूबेदार गोविंद प्रसाद यादव व डॉ. प्रमोद कुमार यादव ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर धर्म लाभ लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।