{"_id":"6a5223a99f838b5e15013953","slug":"video-chuhak-village-gets-relief-from-drinking-water-crisis-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"चूहक गांव को पेयजल संकट से मिली राहत, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने भंडारण टैंक का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहक गांव को पेयजल संकट से मिली राहत, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने भंडारण टैंक का किया लोकार्पण
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शनिवार को चबूतरा पंचायत के चूहक गांव में 5000 लीटर क्षमता के नवनिर्मित पेयजल भंडारण टैंक का लोकार्पण किया। पूजा के बाद लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि परियोजना के शुरू होने से गांव के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा गांव के लोग लंबे समय से समस्या के समाधान को लेकर मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर समस्या का समाधान कर करवा दिया गया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जनहित से जुड़े कार्य भविष्य में भी इसी गति से जारी रहेंगे। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।