{"_id":"69bedc9ab2c5feace20e4f03","slug":"video-worshippers-offered-prayers-to-mother-chandraghanta-seeking-the-well-being-of-their-families-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली, गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली, गूंजे जयकारे
चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधिविधान से पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की। मां के जयकारे से मंदिरों के आसपास का माहौल गूंजता रहा। घरों में भी भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ कर पूजा अर्चना की। वहीं, जगह-जगह देवी की महाआरती व भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी हुआ।
राजधानी मार्ग स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में सुबह से ही दूर दराज से देवी मां के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि सुबह महाआरती के बाद देवी मां के भव्य स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं ने किए। बताया कि इस मंदिर में देश के अन्य राज्यों से भी लोग दर्शन करने के लिए आते है। ब्रह्म नगर, श्रीनगर, पोनीरोड झंडा चौराहा, आजाद नगर, नई बस्ती समेत अन्य जगहों पर स्थित देवी मंदिरों में पूजन के साथ भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। घरों में माता के जगराता के कार्यक्रम हुए। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी मंदिरों के आसपास पुलिस तैनात की गई है। संदिग्धों पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
उधर, सीताराम कॉलोनी स्थित बाबा आनंदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को नवरात्र के चौथे दिन नवरात्र महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक अमित अवस्थी ने बताया कि इस दौरान भजन कीर्तन, माता की आराधना व दुर्गा चालीसा का पाठ होगा, कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।