सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A major decision Mahant throne Mahanirvani Akhara located Mahakal Temple Mahant Vineet Giri Maharaj

Ujjain News: महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर बड़ा निर्णय, महंत विनीत गिरि महाराज ही बने रहेंगे गादीपति

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2026 05:59 PM IST
A major decision Mahant throne Mahanirvani Akhara located Mahakal Temple Mahant Vineet Giri Maharaj

महाकाल मंदिर परिसर में स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। अब महंत गादी पर विनीत गिरि महाराज ही बने रहेंगे। यह निर्णय श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में अखाड़े के पंचों द्वारा लिया गया। खास बात यह है कि महंत गादी पर अभी तक विनीत गिरि महाराज बने हुए थे परंतु स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

महंत विनीत गिरि के इस्तीफे के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। दरअसल विनीत गिरि महाराज ने ही अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद से हटने की बात कही थी। दरअसल महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग विश्व प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां होने वाली भस्म आरती आकर्षण का केंद्र बनी रहती है। भस्मारती में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में परंपरा अनुसार भस्मारती के दौरान बाबा महाकाल को भस्म महानिर्वाणी अखाड़े के महंत गादीपति ही चढ़ाते हैं।

ये भी पढ़ें- सीएम यादव बोले-राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच रोटी-बाती के साथ अब पानी का भी जुड़ा रिश्ता

इन्होंने लिया निर्णय
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में आज श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज, सचिव महंत जमना पुरी, सचिव महंत रमेश गिरि, मृत्युंजय भारती, मनोज गिरि, महंत प्रेमपुरी, दिगंबर करण गिरि व दिगंबर गोपाल गिरि ने बैठक कर महंत गादी का निर्णय लिया।

कुंभ मेला भी इन्ही के नेतृत्व में होगा
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मीडिया से चर्चा में कहा कि विनीत गिरि महाराज को स्वास्थ्य की दिक्कत थी। इसलिए उन्होंने पंच परमेश्वर के सामने एक कार्य मुक्ति का निवेदन किया था। परंतु, बाबा महाकाल की इच्छा के बिना ना कोई कार्य मुक्त हो सकता है ना कार्य युक्त। इसलिए श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्माणी की कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि महंत विनीत गिरि ही गादी पर बने रहेंगे और आगामी कुंभ मेला भी उन्हीं के नेतृत्व में होगा।सिहस्थ महाकुंभ वर्ष 2028 के विकास कार्यों को लेकर रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि विकास को लेकर अधिकारियों से चर्चा होती रहती है। अखाड़े की तरफ से पूरा सहयोग है। सिंहस्थ मेला अधिकारी हरिद्वार आए थे तब भी उनसे वार्तालाप हुआ था। यहां सरकार जो निर्माण कार्य कर रही है वह काफी अच्छे हैं। दो वर्ष शेष है समय-समय पर बैठकें होगी। 

महंत रवींद्र पुरी महाराज, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सचिव
विनीत गिरि महाराज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: ईद-उल-फितर पर गाजीपुर में दिखा भाईचारा, शांति के बीच अदा हुई नमाज

21 Mar 2026

गोंडा: ईद-उल-फितर पर चाक-चौबंद सुरक्षा, एसपी ने किया शहर का भ्रमण

21 Mar 2026

रायबरेली: ईद की छाई खुशियां, अकीदत के साथ हुई नमाज

21 Mar 2026

कानपुर: घाटमपुर में आधी रात बरसी आफत, तेज बारिश से खेतों में बिछी गेहूं की फसल

21 Mar 2026

लखनऊ: शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज, जताया विरोध

21 Mar 2026
विज्ञापन

लखनऊ: बड़े इमामबाड़े पर ईद की नमाज अदा करते शिया समुदाय के लोग

21 Mar 2026

VIDEO: गाजीपुर में पुलिस मुठभेड़, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

21 Mar 2026
विज्ञापन

भगवंत सिंह मान ने लालजीत सिंह भुल्लर का इस्तीफा लिया, DM सुसाइड केस से जुड़ा मामला

यमुनानगर में अमादलपुर रोड पर गैस संकट, एजेंसी संचालक फरार; उपभोक्ताओं का हंगामा

21 Mar 2026

VIDEO: गंदगी व अव्यवस्था पर डीआरएम ने लगाई फटकार

21 Mar 2026

ईद के मौके पर अमृतसर में खुशी और भाईचारे का माहौल

21 Mar 2026

VIDEO: मथुरा बवाल पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जानें क्या कहा

21 Mar 2026

Bareilly: बाकरगंज ईदगाह में हजारों लोगों ने अदा की नमाज, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ

21 Mar 2026

लखनऊ: ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज के बाद पहुंचे अखिलेश यादव, नसीमुद्दीन सिद्दीकी व रीता जोशी बहुगुणा

21 Mar 2026

श्रावस्ती : सोनपथरी आश्रम के पास नाले में इफ्तार पार्टी में परोसा मांस, अवशेष नाले में फेंका

21 Mar 2026

पानीपत में धुंध के कारण जीटी रोड हाईवे पर हुई वाहनों की टक्कर, 10-15 वाहन भीड़

21 Mar 2026

करनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा चालक की माैत, ट्रांसपोर्टर से था विवाद; परिजनों ने ट्रांसपोर्टर पर लगाए आरोपी

21 Mar 2026

Eid 2026: रेजिडेंसी रोड ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज

21 Mar 2026

Kathua: कठुआ ईदगाह में अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, उमड़ा अकीदत का सैलाब

21 Mar 2026

Balod News: बालोद पुलिस का बड़ा एक्शन, तांदुला नदी पुल के पास सट्टा लिखते खाईवाल रंगे हाथों गिरफ्तार

21 Mar 2026

कानपुर में ईद का उल्लास: मरकजी ईदगाह में हजारों ने अदा की नमाज, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी मुबारकबाद

21 Mar 2026

झांसी की बड़ी ईदगाह पर ईद की नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ

21 Mar 2026

झांसी के जीवनशाह मस्जिद पर मनाई गई ईद

21 Mar 2026

VIDEO: मऊ में टला बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, एयर बैग खुलने से बची दो की जान

21 Mar 2026

अयोध्या: ईद पर इकबाल अंसारी ने मांगी अमन-चैन की दुआ, बोले- प्रेम व सौहार्द के साथ खुशियां बांटनी चाहिए

21 Mar 2026

अंबेडकरनगर : अकीदत के साथ संपन्न हुई ईद की नमाज, पुलिस फोर्स रही तैनात

21 Mar 2026

रोहतक में ईद पर अदा की नमाज

21 Mar 2026

महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी बादल ने बनाई टमाटर की नई किस्म, पैदावार भी सामान्य से अधिक

फर्रुखाबाद: मुठभेड़ में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से लूट के आरोपी को दबोचा

21 Mar 2026

Gurugram Fog: मार्च में अचानक घना कोहरा, सुबह का नजारा देख लोग हैरान

21 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed