{"_id":"69be40e5e52b65da7401ce93","slug":"video-gada-iitha-ul-fatara-para-caka-cabtha-sarakashha-esapa-na-kaya-shahara-ka-bharamanae-2026-03-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ईद-उल-फितर पर चाक-चौबंद सुरक्षा, एसपी ने किया शहर का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: ईद-उल-फितर पर चाक-चौबंद सुरक्षा, एसपी ने किया शहर का भ्रमण
ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को शहर क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने शहर के प्रमुख ईदगाहों और नमाज स्थलों का निरीक्षण करते हुए वहां तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धर्मगुरुओं, मस्जिद कमेटी के सदस्यों और संभ्रांत नागरिकों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
पर्व को देखते हुए सभी नमाज स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के व्यापक इंतजाम किए गए। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिस बल की भी तैनाती की गई।
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।