{"_id":"69c3a73ed4d29a4bb000c618","slug":"video-gada-ma-afavaha-na-bugdhhaii-aafata-pataral-papa-para-lb-katara-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में अफवाहों ने बढ़ाई आफत, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में अफवाहों ने बढ़ाई आफत, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
गोंडा में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की अफवाहों ने जिले में अफरा तफरी मचा दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के साथ-साथ गैलन में भी पेट्रोल-डीजल भरकर जमा कर रहे हैं।
शहर के जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पेट्रोलपंप पर भी बड़ी संख्या में वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। वहीं गौराचौकी के बद्री पेट्रोलपंप और टिकरी क्षेत्र के पार्वती भारत पेट्रोलपंप सहित कई पंपों पर स्टॉक खत्म होने से वितरण पूरी तरह बंद करना पड़ा।
हालांकि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। यह स्थिति केवल अफवाहों के कारण बनी है और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।