सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Long queues at pumps due to rumor of shortage

Gonda News: किल्लत की अफवाह से पंपों पर लंबी कतारें, वितरण बाधित

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Mar 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Long queues at pumps due to rumor of shortage
पंप पर उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
गोंडा। घरेलू एलपीजी सिलिंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह से बुधवार को जिले के पेट्रोल पंपों पर वाहनों के साथ चालकों की लंबी कतारें लग गईं। मंगलवार आधी रात के बाद से ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों में पेट्रोल व डीजल भरवाने के लिए लोग जुटना शुरू होने लगे थे। लोग वाहनों की टंकियां फुल कराने के साथ ही गैलन व डिब्बों में भी पेट्रोल व डीजल की खरीद करने में जुटे दिखे।
Trending Videos

शहर में जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह से वाहनों की लंबी लाइन रही। यहां सरकारी और स्कूली वाहन भी ईंधन भराने पहुंचे। इससे पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने साफ किया कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। यह हालत सिर्फ किल्लत की अफवाहों के कारण बनी है। इस पर रोक लगाने के लिए पुलिस व आपूर्ति विभाग के जिम्मेदारों को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर
किल्लत की अफवाह का सर्वाधिक असर बभनजोत, नवाबगंज, तरबगंज,धानेपुर व मसकनवा क्षेत्रों में देखने को मिला। गौरा चौकी के बद्री फिलिंग स्टेशन पर शाम से ही लंबी कतारें लग गईं। लोगों में भय के चलते जरूरत से अधिक तेल भराने की होड़ मच गई। कर्मचारियों ने भीड़ अधिक होने से कुछ समय के लिए वितरण रोकना पड़ा, हालांकि स्टॉक पर्याप्त बताया गया। तरबगंज के आनंद फिलिंग सेंटर और किसान सेवा केंद्र पर भी पेट्रोल के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। नवाबगंज में पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर तैनात होना पड़ा। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की। धानेपुर क्षेत्र के पंप संचालकों के अनुसार उनके पास हजारों लीटर पेट्रोल और डीजल का स्टॉक मौजूद है, साथ ही सप्लाई लाने के लिए नए टैंकर भी रास्ते में हैं।
कहीं खत्म हुआ स्टॉक, लगा नो-स्टॉक का बोर्ड
टिकरी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर भीड़ के दबाव में डीजल का स्टॉक खत्म हो गया, जिसके बाद पंप बंद कर ‘नो-स्टॉक’ का बोर्ड लगा दिया गया। डीजल का वितरण रोक दिया गया है। इसी तरह कुछ अन्य स्थानों पर भीड़ के कारण अस्थायी रूप से वितरण रोकना पड़ा।
अफवाहों से बचें, व्यवस्था बनाए रखें
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल व डीजल की खरीद के लिए पंपों पर भीड़ न लगाएं। घबराहट में अधिक ईंधन भराने से ही कृत्रिम संकट की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed