{"_id":"69c41aa98e1bd88b4e045b49","slug":"17-injured-in-suv-auto-collision-gonda-news-c-100-1-slko1026-154885-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एसयूवी-ऑटो की टक्कर में 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एसयूवी-ऑटो की टक्कर में 17 घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ऑटो।
विज्ञापन
मुजेहना/झंझरी/गोंडा। उतरौला रोड पर चंद्रिका प्रसाद स्कूल के सामने बुधवार सुबह एसयूवी और ऑटो की टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यातायात भी ठप हो गया। सभी घायलों को आननफानन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से दो को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस को खबर देने के साथ घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। हादसे की वजह से कुछ समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। हादसे में घायल एसयूवी सवार लोग बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र से इलाज कराने लखनऊ जा रहे थे। इनमें ननका, शांति देवी, अशोका देवी, मुन्नी देवी, छांगुर, रेहरा बाजार के विकास और सिद्धार्थनगर के भगवतीगंज की राजवंती शामिल हैं।
इसके अलावा ऑटो में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे, जो देहरादून से काम करके लौट रहे थे। घायलों में सम्राट, विश्राम वर्मा, रामकुमार, सुमन, अनीता, परसपुर निवासी राकेश कुमार, रेहरा बाजार निवासी पवन कुमार, रंगीलाल, अभिजीत और चालक बबलू शामिल हैं। हादसे में विश्राम वर्मा, उनके तीन वर्षीय पुत्र अभिजीत और सम्राट की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें से दो को लखनऊ रेफर किया गया है। खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने घायलों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
कोतवाल नगर बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे केबल डालने के लिए खोदाई की गई थी। गड्ढा पाट दिया गया था, लेकिन वहां दलदल बन गया था। इसी दलदल में टेंपो का पहिया फंस गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एसयूवी की चपेट में आ गया।
ऑटो चालक ने बयां किया हादसे का मंजर
मेडिकल कॉलेज में भर्ती ऑटो चालक बबलू ने बताया कि वह रोजाना गोंडा रेलवे स्टेशन से उतरौला तक सवारी ढोता है। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे वह सवारियां लेकर निकला था। धनौली के पास पहुंचते ही अचानक सामने से आ रही एसयूवी से उसकी टक्कर हो गई। स्थानीय निवासी राम उजागर ने बताया कि उनका परिवार देहरादून से काम करके राप्ती गंगा एक्सप्रेस से गोंडा पहुंचा था। वहां से ऑटो के जरिये गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
Trending Videos