सब्सक्राइब करें

West Asia Conflict Live: इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला, विमान तबाह होने का दावा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 07:14 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Israel Iran US Conflict Live Updates: Israel Iran US Conflict Live Updates: पश्चिम एशिया इस समय बारूद के ढेर पर खड़ा है। आसमान मिसाइलों से दहक रहा है, जमीन धमाकों से कांप रही है और हर दिन हालात और खतरनाक होते जा रहे हैं। युद्ध अब सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का कारण बन चुका है। अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ जारी संघर्ष अब 31वें दिन में पहुंच चुका है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

West Asia Conflict Live Updates 31 day Iran Israel US War Saudi Turkey Egypt to Hold Talks
पश्चिम एशिया में संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

11:24 AM, 30-Mar-2026

इराक में अमेरिका के सबसे सुरक्षित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला

इराक की राजधानी बगदाद स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे यूएस विक्ट्री बेस पर सोमवार को रॉकेट हमला होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह सैन्य अड्डा राजधानी बगदाद के पश्चिम में 20 किलोमीटर दूर है। हैरानी की बात ये है कि एयर डिफेंस सिस्टम इस रॉकेट को इंटरसेप्ट नहीं कर सका और रॉकेट हमले में सैन्य अड्डे पर तैनात ए32बी ट्रांसपोर्ट विमान में आग लग गई। इराक के इस अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पहली बार हमला हुआ है। यह सैन्य अड्डा इराक में अमेरिका का सबसे सुरक्षित बेस माना जाता है। यही वजह है कि यहां हमला होना अमेरिका के लिए चिंता की बात है। हालांकि हमले के वक्त सैन्य अड्डे पर अमेरिकी सैनिक मौजूद नहीं थे। 
11:11 AM, 30-Mar-2026

यमन से इस्राइल के हाइफा शहर पर दागे गए रॉकेट

इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि बंदरगाह शहर हाइफा पर रॉकेट हमले हुए। इस्राइली एयर डिफेंस ने दो ड्रोन और पांच रॉकेट को इंटरसेप्ट कर हवा में ही तबाह कर दिया। ये हमले यमन से किए गए। माना जा रहा है कि हूती विद्रोहियों ने ये हमले किए। ईरान से भी रविवार को इस्राइली पर मिसाइल हमले किए गए। 
10:41 AM, 30-Mar-2026

खाड़ी देशों में बढ़े ईरान के हमले

ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर हमले लगातार जारी हैं और ईरान द्वारा खाड़ी देशों के अहम ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। ये हमले ऐसे समय हो रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप लगातार ये दावा कर रहे हैं कि ईरान की वायु सेना और नौसेना तबाह हो चुकी है, लेकिन जिस तरह से ईरान द्वारा पलटवार किया जा रहा है, उससे ट्रंप के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। 
07:14 AM, 30-Mar-2026

तेहरान में जोरदार धमाका, आस‑पास हलचल बढ़ी

ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार सुबह दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिससे शहर के उत्तरी हिस्सों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों और कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले शहर में एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय होते देखे गए। अभी तक धमाके के कारणों और नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

07:13 AM, 30-Mar-2026

हिजबुल्ला ने इस्राइली सेना पर हमले का दावा किया

लेबनानी समूह हिजबुल्ला ने कहा कि उसके लड़ाकों ने उत्तर इस्राइल और दक्षिण लेबनान में इस्राइली सैनिकों पर हमला किया। समूह के अनुसार, उन्होंने उत्तर इस्राइल के मेटुअल शहर और दक्षिण लेबनान के खियम डिटेंशन सेंटर के पास इस्राइली सैनिकों और उनके वाहनों को निशाना बनाकर रॉकेट दागे।

06:00 AM, 30-Mar-2026

कुवैत में प्लांट पर हुए हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत

कुवैत में एक बिजली और पानी बनाने वाले प्लांट पर हुए हमले में एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई। कुवैत के बिजली और पानी मंत्रालय ने बताया कि यह हमला ईरान की ओर से किया गया। मंत्रालय के अनुसार, हमले में प्लांट की एक सर्विस बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है। यह प्लांट समुद्र के पानी को साफ करके पीने योग्य पानी बनाने और बिजली उत्पादन का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:51 AM, 30-Mar-2026

ईरान में पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला, बड़ा नुकसान टला

ईरान के उत्तरी इलाके में सोमवार सुबह एक पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री पर हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार तब्रिज पेट्रोकेमिकल के एक प्लांट को निशाना बनाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हमले में कोई खतरनाक रसायन बाहर नहीं फैला। यह फैक्ट्री तेल और प्राकृतिक गैस से प्लास्टिक और अन्य जरूरी रसायन बनाने का काम करती है, जो रोजमर्रा के कई सामानों में इस्तेमाल होते हैं।

03:29 AM, 30-Mar-2026

ईरान ने अमेरिका और इस्राइल के अधिकारियों के घरों को बनाया निशाना

पश्चिम एशिया में युद्ध के पहले महीने में ईरान के संयुक्त सैन्य कमांड के प्रवक्ता ने रविवार को कहा कि अब अमेरिका और इस्राइल के अधिकारियों के निजी घर ईरान के लिए वैध लक्ष्य बन गए हैं। इस फैसले का मकसद पश्चिम एशिया में रहने वाले अमेरिकी और इस्राइली सैन्य तथा राजनीतिक अधिकारियों को चेतावनी देना है।

02:48 AM, 30-Mar-2026

इस्लाइल के हवाई हमले में दक्षिण लेबनान में 5 की मौत

दक्षिण लेबनान के एक शहर पर इस्राइल के हवाई हमले में पांच लोग मारे गए। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, इस हमले में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

02:30 AM, 30-Mar-2026

इराक की राजधानी बगदाद में जोरदार धमाका

बगदाद में रविवार को एक बहुत ही शक्तिशाली धमाके की आवाज सुनी गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है। अभी तक धमाके के कारणों और इसके प्रभाव के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। जांच और अपडेट मिलने पर और विवरण प्रदान किया जाएगा।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed