सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China resumes direct flights to North Korea after six years

China: चीन-उत्तर कोरिया के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू, कोरोना महामारी की शुरुआत से थी बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Nitin Gautam Updated Mon, 30 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

चीन और उत्तर कोरिया के बीच छह साल बाद सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू हो गई है। यह उड़ान सेवा बीते छह वर्षों से बंद थी और इसके चलते उत्तर कोरिया जाने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले चीन और उत्तर कोरिया के बीच ट्रेन सेवा भी बहाल हो चुकी है। 

China resumes direct flights to North Korea after six years
एयर चाइना - फोटो : एयर चाइना वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार

चीन की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर चाइना ने सोमवार को राजधानी बीजिंग और उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के बीच सीधी उड़ान सेवा फिर से शुरू कर दी। यह कदम दोनों देशों के बीच यात्री ट्रेन सेवाओं की बहाली के कुछ ही समय बाद उठाया गया है। चीन के सरकारी मीडिया के अनुसार, एयर चाइना की इस उड़ान का स्वागत उत्तर कोरिया में चीन के राजदूत वांग याजुन और अन्य राजनयिकों ने किया। इससे पहले, 12 मार्च को चीन और उत्तर कोरिया के बीच यात्री ट्रेन सेवा भी दोबारा शुरू की गई थी।
Trending Videos


कोरोना महामारी की शुरुआत से बंद थी ट्रेन और हवाई सेवाएं
कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से चीन ने उत्तर कोरिया के लिए उड़ान और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दीं थी। हालांकि, उत्तर कोरिया की एयरलाइन एयर कोरियो ने 2023 में ही दोनों देशों की राजधानियों के बीच उड़ान सेवा बहाल कर दी थी। महामारी के दौरान उत्तर कोरिया ने सभी विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब वह धीरे-धीरे इन पाबंदियों में ढील दे रहा है। 2024 में रूस के पर्यटक समूहों ने उत्तर कोरिया का दौरा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर कोरिया जाने वाले पर्यटकों में 90 फीसदी चीनी पर्यटक की संख्या थी
प्रतिबंध से पहले उत्तर कोरिया आने वाले कुल पर्यटकों में लगभग 90 प्रतिशत हिस्सेदारी चीनी पर्यटकों की थी। ऐसे में चीनी पर्यटकों की वापसी में हो रही देरी ने विशेषज्ञों को चौंकाया था। अब ट्रेन और हवाई सेवाओं की बहाली से चीनी पर्यटकों की उत्तर कोरिया में आमद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका रणनीति: देश की सुरक्षा का जिक्र कर बोले हेगसेथ, कहा- हमारा दायरा ग्रीनलैंड से गुयाना तक!

चीन और उत्तर कोरिया के संबंध मजबूत
चीन, उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख सहयोगी है। हालांकि, बीजिंग ने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षणों पर असंतोष भी जताया है, जो दक्षिण कोरिया और अमेरिका को निशाना बनाने में सक्षम हो सकते हैं। इस बीच, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सितंबर में बीजिंग का दौरा किया था और एक भव्य सैन्य परेड में हिस्सा लिया था। यह दशकों में पहली बार था जब किसी उत्तर कोरियाई नेता ने चीनी सैन्य परेड में शिरकत की थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed