सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   One Indian killed as Iranian strikes hit Kuwait's power, water desalination plant

West Asia Conflict: ईरान ने कुवैत के पावर प्लांट पर किया हमला, एक भारतीय की मौत; पश्चिम एशिया में बढ़ रहा तनाव

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी Published by: Pavan Updated Mon, 30 Mar 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान की तरफ से कुवैत पर हमला किया गया है, जिसमें एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में हालात तेजी से तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। कुवैत, लेबनान और इस्राइल के बीच बढ़ती घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि क्षेत्र में संघर्ष और बढ़ सकता है, जिससे आम लोगों और खासकर विदेशी कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

One Indian killed as Iranian strikes hit Kuwait's power, water desalination plant
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

कुवैत में ईरान की ओर से हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को हुए इस हमले में एक बड़े पावर और पानी के डीसैलिनेशन (समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने वाला) प्लांट के सर्विस बिल्डिंग को निशाना बनाया गया। इस हमले में वहां काम कर रहे एक भारतीय कर्मचारी की जान चली गई और इमारत को भारी नुकसान पहुंचा।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - West Asia War: इस्राइली हमले में ईरान के खोंडाब हेवी वाटर प्लांट को भारी नुकसान, IAEA ने कहा- ठप हुआ परिचालन
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद तकनीकी और इमरजेंसी टीम तैनात
मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, यह हमला कुवैत के खिलाफ ईरानी आक्रामक कार्रवाई का हिस्सा था। हमले के तुरंत बाद तकनीकी और इमरजेंसी टीमों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने हालात को संभालने और प्लांट को चालू रखने के लिए काम शुरू कर दिया। यह पूरा काम सुरक्षा एजेंसियों और अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर किया जा रहा है ताकि प्रभावित इलाके को सुरक्षित किया जा सके और जरूरी सेवाएं जारी रह सकें।

सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। साथ ही भरोसा दिलाया है कि बिजली और पानी की सप्लाई को किसी भी हालत में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं और हर स्थिति के लिए तैयार हैं।

लेबनान में भी बढ़ रहा तनाव
इधर, लेबनान में भी तनाव बढ़ता दिख रहा है। दक्षिणी लेबनान के अडचित अल-कुसैर इलाके में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (यूएनआईएफआईएल) के ठिकाने पर एक प्रोजेक्टाइल गिरने से एक शांति सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यूएनआईएफआईएल ने कहा कि यह प्रोजेक्टाइल कहां से आया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। संगठन ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि शांति बनाए रखने के लिए काम कर रहे लोगों की जान जाना बहुत गंभीर बात है। यूएनआईएफआईएल ने सभी पक्षों से अपील की है कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करें और शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर जानबूझकर शांति सैनिकों पर हमला किया जाता है, तो यह युद्ध अपराध माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें - दुनिया को दोहरा झटका: ईरान के बाद अब हूतियों का भी सख्त रुख, बाब-अल-मंदेब पर दे रहे दखल; खतरे में सप्लाई चेन

आईडीएफ का दावा- दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के कई लड़ाके ढेर
वहीं, इस्राइल की सेना (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के कुछ लड़ाकों को मार गिराया, जो इस्राइली सैनिकों पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे। सेना के मुताबिक, इन लोगों के पास विस्फोटक और मोर्टार थे। इसके अलावा, एक हथियारों का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया, जिसमें एंटी-टैंक मिसाइल, ग्रेनेड और अन्य हथियार शामिल थे।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed