सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Houthis have now shifted their stance as well interfering in the Bab-el-Mandeb; supply chains are at risk

दुनिया को दोहरा झटका: ईरान के बाद अब हूतियों का भी सख्त रुख, बाब-अल-मंदेब पर दे रहे दखल; खतरे में सप्लाई चेन

अमर उजाला नेटवर्क Published by: Shubham Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 04:43 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष का असर वैश्विक व्यापार पर बड़ा संकट गहराता दिख रहा है। ईरान के होर्मुज में दबदबे के बाद अब हूती विद्रोही बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य और लाल सागर में सक्रिय हो गए हैं। इन अहम समुद्री रास्तों पर बढ़ते खतरे से तेल, गैस और माल ढुलाई प्रभावित हो सकती है, जिससे पूरी दुनिया की सप्लाई चेन पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

Houthis have now shifted their stance as well interfering in the Bab-el-Mandeb; supply chains are at risk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अब सीधे उन समुद्री गलियारों तक पहुंचता दिख रहा है, जिन पर वैश्विक व्यापार टिका हुआ है। बीबीसी, और एसएंडपी ग्लोबल के विश्लेषण के मुताबिक लाल सागर और उसके दक्षिणी छोर पर स्थित बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य जहां से एशिया, यूरोप और अफ्रीका के बीच बड़े पैमाने पर तेल, गैस और कंटेनर शिपमेंट गुजरते हैं,अब हूती विद्रोहियों की संभावित कार्रवाई के केंद्र में हैं। इस रणनीतिक चोकपॉइंट पर किसी भी तरह की अस्थिरता का मतलब है वैश्विक सप्लाई चेन में तत्काल झटका।

Trending Videos


स्थिति इसलिए और गंभीर हो जाती है क्योंकि ईरान पहले ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर दबाव बनाकर ऊर्जा आपूर्ति को जोखिम में डाल चुका है। वैश्विक ऊर्जा विश्लेषकों का मानना है कि अगर बाब-अल-मंदेब और होर्मुज दुनिया के दो सबसे अहम समुद्री मार्ग एक साथ अस्थिर होते हैं तो यह वैश्विक व्यापार और ऊर्जा बाजार के लिए अभूतपूर्व संकट पैदा कर सकता है। बाब-अल- मंदेब को वैश्विक व्यापार की संकरी लेकिन निर्णायक कड़ी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी बना चुके हैं निशाना
बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य लाल सागर को अदन की खाड़ी और आगे हिंद महासागर से जोड़ता है। रॉयटर्स और क्षेत्रीय सुरक्षा रिपोर्ट्स के अनुसार हूती पहले भी सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के तेल प्रतिष्ठानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बना चुके हैं। ऐसे हमले यदि दोबारा होते हैं तो इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और क्षेत्रीय स्थिरता प्रभावित हो सकती हैं।

हूती रणनीति- समुद्र के रास्ते वैश्विक दबाव
बीबीसी और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषकों के मुताबिक हूतियों की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वे बाब-अल-मंदेब के पास स्थित हैं और वहां से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार आंकड़ों के अनुसार यह मार्ग स्वेज नहर के साथ मिलकर एशिया और यूरोप के बीच सबसे तेज समुद्री कनेक्शन बनाता है और रोजाना बड़ी मात्रा में कच्चा तेल, एलएनजी व कंटेनर कार्गो इसी रास्ते से गुजरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed