सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Trump threatens to ‘obliterate’ Iran's Kharg Island if deal not reached ‘shortly’

US: 'अगर जल्द समझौता नहीं हुआ, तो तबाह कर देंगे खर्ग द्वीप', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nirmal Kant Updated Mon, 30 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी कि अगर वह जल्द किसी समझौते पर नहीं पहुंचता है, तो उसके तेल केंद्रों, ऊर्जा संयंत्रों और खर्ग द्वीप को तबाह कर दिया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-

US: Trump threatens to ‘obliterate’ Iran's Kharg Island if deal not reached ‘shortly’
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका देश ईरान में अपने सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए एक और अधिक समझदार शासन के साथ गंभीरता से बातचीत कर रहा है।
Trending Videos


अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि इस दिशा में काफी प्रगति हुई है। लेकिन अगर किसी भी वजह जल्द ही कोई समझौता नहीं हो पाता है (जिसकी बहुत अधिक संभावना है)और अगर होर्मुजलडमरूमध्य व्यापार के लिए नहीं खुलता है, तो हम उनके सभी बिजली उत्पादन संयंत्रों, तेल कुओं और खर्ग द्वीप को पूरी तरह तबाह कर देंगे, जिन्हें हमने जानबूझकर अभी तक छुआ नहीं है। उन्होंने लिखा, यह उन असंख्य सैनिकों और अन्य लोगों का बदला होगा, जिन्हें ईरान ने पिछले शासन के 47 वर्षों के आतंक के दौरान बेरहमी से मार डाला था। इस मामले पर ध्यान देने के धन्यवाद। 
विज्ञापन
विज्ञापन





स्पेन ने अमेरिकी विमानों के लिए बंद किया हवाई क्षेत्र
इससे पहले स्पेन ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का एलान किया। स्पेनिश रक्षा मंत्री मार्गरीटा रोबल्स ने कहा, हम ईरान के साथ जंग से जुड़ी किसी भी कार्रवाई के लिए न तो सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं और न ही हवाई क्षेत्र के उपयोग की। यह कदम पहली बार स्पेनिश अखबार एल पेस में प्रकाशित हुआ था, जिसमें सैन्य सूत्रों का हवाला दिया गया था।

ये भी पढ़ें: नेपाल में बालेंद्र शाह के सरकार में आते ही तीन पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ तेज हुई जांच, धनशोधन का मामला

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिबंध के कारण पश्चिम एशिया में लक्ष्यों की ओर जाने वाले सैन्य विमानों को नाटो सदस्य स्पेन से होकर गुजरने के बजाय वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ेगा। हालांकि, आपातकालीन स्थितियों में हवाई क्षेत्र बंद करने का यह नियम लागू नहीं होगा। इससे पहले, रविवार को ट्रंप ने क्यूबा पर हमले की चेतावनी दी। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed