ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका रणनीति: देश की सुरक्षा का जिक्र कर बोले हेगसेथ, कहा- हमारा दायरा ग्रीनलैंड से गुयाना तक!
अमेरिकी युद्ध सचिव पीट हेगसेथ ने 'ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका' रणनीति पेश की, जो उत्तरी गोलार्ध में सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय साझेदारी मजबूत करने पर केंद्रित है।
विस्तार
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रविवार को उत्तरी गोलार्ध में सुरक्षा ढांचे को फिर से परिभाषित करने वाला नया 'ग्रेटर नॉर्थ अमेरिका' रणनीति का एलान किया। उन्होंने इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में क्षेत्रीय सुरक्षा की नई दिशा बताया। हेगसेथ ने फ्लोरिडा के डोरल स्थित यूएस सदर्न कमांड मुख्यालय में कहा कि इस रणनीति का दायरा ग्रीनलैंड से अमेरिका की खाड़ी और फिर पनामा नहर तक है। इसमें भूमध्य रेखा के उत्तर में स्थित सभी स्वतंत्र देशों और क्षेत्रों को ‘तत्काल सुरक्षा सीमा’ में शामिल किया गया है।
तत्काल सुरक्षा सीमा का हिस्सा
हेगसेथ ने कहा ग्रीनलैंड से इक्वाडोर और अलास्का से गुयाना तक हर स्वतंत्र देश और क्षेत्र ग्लोबल साउथ का हिस्सा नहीं है। यह हमारे इस महान पड़ोस में तत्काल सुरक्षा सीमा का हिस्सा है। उन्होंने भूगोल की भूमिका को भी रेखांकित किया और अमेजन और एंडीज पर्वत जैसी प्राकृतिक बाधाओं का हवाला दिया, जो उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के रणनीतिक जिम्मेदारियों को अलग करती हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्रीय साझेदारों के सहयोग से उत्तरी गोलार्ध में अपनी सैन्य उपस्थिति और क्षमता को मजबूत करेगा।
हेगसेथ ने आगे कहा "उत्तरी गोलार्ध में अमेरिका को अपनी उपस्थिति और ताकत बढ़ानी होगी ताकि हम साझा सुरक्षा सीमा की रक्षा कर सकें। हर देश या तो उत्तरी अटलांटिक या उत्तरी प्रशांत से जुड़ा है और प्रत्येक देश अमेजन और एंडीज पर्वत जैसी प्राकृतिक बाधाओं के उत्तर में स्थित है।
साथ ही उन्होंने भूमध्य रेखा के दक्षिण में देशों के लिए बोझ साझा करने की आवश्यकता जताई, ताकि दक्षिण अटलांटिक और दक्षिणी प्रशांत क्षेत्रों में सुरक्षा और महत्वपूर्ण संसाधनों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। हेगसेथ ने द्वितीय विश्व युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि इस रणनीति में क्वार्टर स्फीयर डिफेंस जैसी पद्धति को दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा जैसे हमने WWII में टॉरपीडो से जहाज डुबाए थे, हम इसे फिर से करेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.