{"_id":"69c96a6e652a0e858d076c0c","slug":"512-ncc-cadets-appeared-for-b-certificate-examination-gonda-news-c-100-1-gon1001-155174-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 512 एनसीसी कैडेट्स ने दी बी सर्टिफिकेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 512 एनसीसी कैडेट्स ने दी बी सर्टिफिकेट परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रघुकुल विद्या पीठ में परीक्षा देते एनसीसी के छात्र। -स्रोत: विद्यालय
विज्ञापन
गोंडा। 48 यूपी एनसीसी बटालियन की ओर से रविवार को रघुकुल महिला विद्यापीठ में एनसीसी की बी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें गोंडा और बहराइच जिले के 512 कैडेट्स शामिल हुए।
दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन शनिवार को रघुकुल महिला विद्यापीठ के ग्राउंड में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कैडेट्स की फुट ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट व बैटल क्राफ्ट की दक्षता परखी गई। दूसरे दिन परिसर में लिखित परीक्षा कराई गई। परीक्षा की जिम्मेदारी 51 एनसीसी बटालियन बलरामपुर के कमान अधिकारी के नेतृत्व में निभाई गई। इस दौरान 48 यूपी एनसीसी बटालियन के अधिकारी, पीआई स्टाफ व सिविल स्टाफ मौजूद रहे। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कैडेट्स से संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण के मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह ने बताया कि बी सर्टिफिकेट परीक्षा कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जिसके बाद ही वे सी सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए पात्र होते हैं।
Trending Videos