{"_id":"69c40d3c0a062bf9c3094c3a","slug":"announcement-of-making-rinku-singh-the-regional-sports-officer-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh: आईपीएल में व्यस्त रिंकू, नहीं ले सके नियुक्त पत्र, वीडियो संदेश में सीएम योगी का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rinku Singh: आईपीएल में व्यस्त रिंकू, नहीं ले सके नियुक्त पत्र, वीडियो संदेश में सीएम योगी का जताया आभार
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 25 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार
विगत वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पद पर तैनाती दिए जाने की घोषणा के साथ ही उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर चर्चा हुईं थीं।
वीडियो संदेश देते क्रिकेटर रिंकू सिंह
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है।
Trending Videos
उन्होंने एशियन गेम्स के लिए तीन करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने पर भी धन्यवाद कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह आईपीएल में व्यस्त होने के कारण मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके। रिंकू ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए बनाने की भी हुई थी घोषणा
विगत वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पद पर तैनाती दिए जाने की घोषणा के साथ ही उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर चर्चा हुईं थीं।