सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   97 Gram Panchayats have excelled in the TB free campaign

Aligarh News: 97 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
97 Gram Panchayats have excelled in the TB free campaign
ग्राम प्रधानों को सम्मानित करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व अन्य। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को टीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 97 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले में 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त अभियान के द्वितीय चरण का भी शुभारंभ किया गया।
Trending Videos



जिले की तीन ग्राम पंचायतें लुहारा, चिकोर और टूआमई लगातार तीन वर्षों से टीबी मुक्त रहकर गोल्ड कैटेगरी में शामिल हुई हैं। इसके अलावा, 42 ग्राम पंचायतों ने दो वर्ष और 52 ग्राम पंचायतों ने एक वर्ष से टीबी मुक्त रहने का गौरव हासिल किया है। डीएम संजीव रंजन ने प्रधानों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि अगले वर्ष यह संख्या 500 तक पहुंच सकती है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज त्यागी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed