{"_id":"69c3040d681b9e53dd0673b0","slug":"sp-workers-protested-against-the-irregularities-in-the-roads-of-cm-grid-scheme-aligarh-news-c-2-gur1004-936292-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीएम ग्रिड योजना की सड़कों में गड़बड़ी पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीएम ग्रिड योजना की सड़कों में गड़बड़ी पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते सपाई।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को दोदपुर रोड पर केला नगर चौराहे के पास सड़क पर बैठक कर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार सोलंकी ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत शहर में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता बेहद खराब है।
सपाइयों ने कहा कि सड़क बना कर फिर उसे तोड़ा जा रहा है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अधिकारियों की कोई मानीटरिंग निर्माण कार्य पर नहीं है। नगला मान सिंह, सारसौल, डोरी नगर, जीवनगढ़, रजा नगर, नगला कलार, शहंशाहबाद और महफूज नगर में सड़कों व जल निकासी की स्थिति बेहद खराब है।
इमरान पठान ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना अलीगढ़ में भ्रष्टाचार का माध्यम बन गई है। सपाइयों ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनांदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष हसमुद्दीन अली, जिला अध्यक्ष सुभाष लोधी, सुभाष वाल्मीकि, जावेद अली आदि मौजूद रहे।
Trending Videos