{"_id":"69c3041821415425e905cb55","slug":"controversy-over-procession-route-mass-resignations-aligarh-news-c-2-gur1004-936889-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शोभायात्रा के रास्ते पर रार, प्रशासन ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शोभायात्रा के रास्ते पर रार, प्रशासन ने दिया नोटिस
विज्ञापन
थाना देहली गेट का घेराव करते भाजपा व श्री दुर्गा महारानी शोभायात्रा के पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना देहलीगेट क्षेत्र के कनवरीगंज से हर साल निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा के मार्ग की अनुमति को लेकर आयोजक व प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। नए मार्ग की अनुमति न मिलने से नाराज श्री दुर्गा महारानी मंदिर सेवा समिति के 45 सदस्यों ने सामूहिक त्यागपत्र सौंप दिया।
उधर, प्रशासन की ओर से आयोजकों को नोटिस भेजे जाने के बाद गुस्साए आयोजक भाजपा नेताओं के साथ थाने में पहुंच गए। देर रात तक इसको लेकर नारेबाजी के साथ खूब हंगामा हुआ। आयोजक नए मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं। जबकि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परपंरागत मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी जाएगी। इस बार 27 मार्च को श्री दुर्गा महारानी शोभायात्रा निकलना प्रस्तावित है।
बीते साल भी शोभायात्रा निकालने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। इसमें आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के पुराने और संकरे मार्ग को बदलने की मांग की थी। कनवरीगंज से कटरा की गलियों का पारंपरिक रास्ता काफी तंग है और वहां बिजली के तारों का जाल काफी नीचे झूल रहा है। पूर्व में भी इन तारों की वजह से कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी अनहोनी या जान-माल की हानि की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। ऐसे में शोभायात्रा को अब्दुल करीम चाैराहे से सब्जीमंडी से निकाला जाए, जबकि प्रशासन पुराने रास्ते पर ही अड़ा हुआ है। यदि प्रशासन सुरक्षा की अनदेखी करता है तो समिति शोभायात्रा का संचालन नहीं करेगी। इसको लेकर समिति के अध्यक्ष अखिल मांगलिक, संरक्षक पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मंत्री अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार, उपाध्यक्ष अखिलेश चंद्र वार्ष्णेय समेत पूरी कार्यकारिणी ने सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा दे दिया।
इस बारे में थाने पहुंचकर इस निर्णय से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन सीधे मार्ग से शोभायात्रा की अनुमति देता है, तो समिति अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर सकती है। देर रात पूर्व मेयर शकुंतला भारती, पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत समेत तमाम भाजपाई थाने पहुंच गए। उन्होंने भेजे गए नोटिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और साफ कह दिया कि शोभायात्रा का मार्ग न बदला गया तो इस बार शोभायात्रा नहीं निकालेंगे। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे रहे।
समिति को परंपरागत मार्ग से ही शोभायात्रा निकालने के लिए कहा गया है। नियमों के तहत नए मार्ग पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- किंशुक श्रीवास्तव, एडीएम सिटी
Trending Videos